ऊधमसिंह नगर: जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास पर बड़ी कार्रवाई

जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास पर बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
रुद्रपुर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास अब जिला पंचायत के सदस्य नहीं रहे। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि, जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे चुनाव लड़ा था, जिसकी शिकायत शासन को भेजी गई थी।

जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था, जिसने यह पाया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे चुनाव लड़ा था। इस मामले में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब उनकी जिला पंचायत सदस्यता रद्द कर दी गई है। डीपी आरओ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, त्रिनाथ विश्वास अब जिला पंचायत के सदस्य नहीं रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts