परिवहन विभाग द्वारा आंदोलनरत सविंदा कर्मियों की जीत पर उक्रांद ने दी बधाई, किया मिष्ठान वितरण

परिवहन विभाग द्वारा आंदोलनरत सविंदा कर्मियों की जीत पर उक्रांद ने दी बधाई, किया मिष्ठान वितरण देहरादून। परिवहन निगम द्वारा सविंदा पर ड्राइवर और परिचालक पदों पर सेवा दे रहे स्थानीय लोगो को बिना कारण बताये बाहर निकाल दिया था। परिवहन निगम के इस निर्णय के खिलाफ सभी सविंदा कर्मी मा०न्यायालय के शरण मे गये। […]

परिवहन विभाग द्वारा आंदोलनरत सविंदा कर्मियों की जीत पर उक्रांद ने दी बधाई, किया मिष्ठान वितरण

देहरादून। परिवहन निगम द्वारा सविंदा पर ड्राइवर और परिचालक पदों पर सेवा दे रहे स्थानीय लोगो को बिना कारण बताये बाहर निकाल दिया था। परिवहन निगम के इस निर्णय के खिलाफ सभी सविंदा कर्मी मा०न्यायालय के शरण मे गये। मा०न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया था कि, कर्मियों की रुके हुये वेतन व बहाली अविलम्ब की जाय। लेकिन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन मा० न्यायालय के आदेश को मानने को तैयार नही हुये, और स्पष्ट कहा कि, हम यानि निगम उच्चतम न्यायालय जायेगा।

वही इस मामले को लपकते हुए उत्तराखंड क्रान्ति दल ने सविंदा कर्मियों के हकों के लिये 01 अक्टूबर 2020 को दीपक जैन को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि अगर सविंदा कर्मियों के पक्ष में दिये गए मा०न्यायालय के आदेश को अमल नही किया गया तो दल आर-पार की लड़ाई के लिये तैयार है। आखिर सविंदा कर्मियों के हक में उक्रांद की लड़ाई सफल हुई। आज दिनाँक 11-11-20 को सविंदा कर्मी उक्रांद का धन्यवाद देने पार्टी कार्यालय आये।

इस मौके पर उपस्तिथ दल के नेता लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, राजेन्द्र बिष्ट, धर्मेंद्र कठैत, अशोक नेगी, विजेंदर रावत आदि ने आश्वासन दिया कि दल हमेशा सविंदा कर्मियों के हकों और स्थायीकरण के लिये साथ है और संघर्ष करेगा।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts