आईएएस-पीसीएस ट्रांसफर: आईएएस वंदना के हुए 13 दिन में तीन ट्रांसफर

आईएएस वंदना के हुए 13 दिन में तीन ट्रांसफर उत्तराखंड शासन ने आज 3 आईएएस और 2 पीसीएस अफसरों के पदभार में परिवर्तन किया है। रामविलास यादव से अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग का पदभार हटा दिया गया है। उनके पास अपर सचिव समाज कल्याण, कृषि उद्यान और ग्रामीण विकास आयुक्त का पद बना रहेगा, […]

आईएएस वंदना के हुए 13 दिन में तीन ट्रांसफर

उत्तराखंड शासन ने आज 3 आईएएस और 2 पीसीएस अफसरों के पदभार में परिवर्तन किया है।

रामविलास यादव से अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग का पदभार हटा दिया गया है।

उनके पास अपर सचिव समाज कल्याण, कृषि उद्यान और ग्रामीण विकास आयुक्त का पद बना रहेगा, वहीं रुद्रप्रयाग से ट्रांसफर होकर आई वंदना सिंह से कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार हटा दिया गया है और नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण का भी प्रभार हटा दिया गया है।अब वह उत्तराखंड शासन में अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर तैनात रहेंगी।

आईएएस रोहित मीणा से मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा का पदभार हटाकर कुमाऊँ मंडल विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है तथा उन्हें जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पीसीएस अधिकारी नवनीत पांडे से उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त निदेशक का पदभार हटाकर उन्हें अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

नैनीताल के अपर आयुक्त तथा पीसीएस अधिकारी संजय कुमार को उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts