दुःखद: लच्छीवाला ट्रैक पर ट्रेन की जोरदार टक्कर से हथनी की मौत

लच्छीवाला ट्रैक पर ट्रेन की जोरदार टक्कर से हथनी की मौत

 

रिपोर्ट- अमित मिश्रा
देहरादून। आज शनिवार को रेलवे के गश्ती दल द्वारा सूचना दी गयी कि, लच्छीवाला-हर्रावाला के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक हाथी की ट्रैन से टक्कर होने पर मौत हो गयी है। सूचना पाते ही संबंधित अधिकारी स्टाफ को लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए, तो एक मादा वयस्क हाथी जिसकी उम्र 35-40साल होगी, वह लच्छीवाला क०स० 9A में रेल पटरी के समीप मृत अवस्था में पड़ी थी, तथा उसपे रेल द्वारा टक्कर लगने से चोट के निशान भी पाए गए।

जिसकी तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी और चिकित्सकों को पोस्टमार्टम हेतु बुलाया गया। वहीं घटना स्थल का मुआयना वन संरक्षक पी के पात्रो, डी एफ ओ राजीव धीमान, एसडीओ मर्तोलिया समेत तमाम अधिकारियों ने किया व डॉ राकेश नौटियाल, डॉ अमित ध्यानी तथा उनकी टीम द्वारा हाथी का पोस्टमार्टम कर कार्य स्थल पर दफनाया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts