गजब: नगर पंचायत की भूमि स्थानीय व्यापारी का कब्जा

नगर पंचायत की भूमि स्थानीय व्यापारी का कब्जा

– अधिशासी अधिकारी ने लिखा एसडीएम को शिकायती पत्र

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर एक व्यापारी द्वारा कब्जा कर निर्माण करने की सूचना पर नगर पंचायत के अधिकारी ने कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सहित थाना पुलिस को पत्र लिख कार्रवाई कर भूमि पर तारबाड़ लगाने की बात कही है। जिससे इधर उक्त व्यापारी भी सांठ-गांठ में लग गया है। विश्वस्त सुत्रों ने बताया कि, रातों रात नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण की फिराख में लगे नगर के स्थानीय व्यापारी द्वारा करोड़ो की भूमि कब्जा की गई थी, उस व्यापारी को उस समय बड़ा झटका लगा जब नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने उपजिलाधिकारी बाजपुर को पत्र लिख कर कब्जे की आशंका व्यक्त की है।

संजय कुमार ने उपजिलाधिकारी बाजपुर एपी बाजपेयी को पत्र लिख कर कहा कि, नगर के शमशान घाट के सामने खाली पड़े सरकारी भूखंड पर पूर्व में दो व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया था। जिस पर कार्रवाई कर तहसीलदार गदरपुर एवं पुलिस की मौजूदगी में अपने कब्जे में लेकर वहां बोर्ड लगा दिया गया था। लेकिन अब उक्त व्यापारी कब्जे के लिए फिर से सक्रिय हो गया और सम्बंधित भूमि पर अवैध निर्माण की तैयारी कर रहे है। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।

संजय कुमार ने बताया कि, उक्त सरकारी भूमि पर तारबाड़ लगा कर अपने कब्जे में लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति उस पर निर्माण कार्य करता है तो उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। सूत्रों की माने तो दूसरी ओर व्यापारी भी निर्माण के सांठगांठ में लग गया है। उल्लेखनीय है कि, नगर पंचायत की लगभग 286 बीघे भूमि पर इसी तरह कब्जा हो चुका है। यदि इस पर भी अधिशासी अधिकारी कड़ी कार्यवाही नही करते है तो इस भी कब्जा होने की सँभावनाये है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts