उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक से मिला उक्रांद। बधाई के साथ ही जन समस्याओं से कराया अवगत

उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक से मिला उक्रांद। बधाई के साथ ही जन समस्याओं से कराया अवगत उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक को पूरे प्रदेश की बधाइयां मिल रही हैं इसी क्रम में उत्तराखंड कांति दल ने केंद्रीय संगठन सचिव राजेश्वरी रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को अग्रिम भविष्य […]

उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक से मिला उक्रांद। बधाई के साथ ही जन समस्याओं से कराया अवगत

उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक को पूरे प्रदेश की बधाइयां मिल रही हैं इसी क्रम में उत्तराखंड कांति दल ने केंद्रीय संगठन सचिव राजेश्वरी रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को अग्रिम भविष्य एवं पुलिस महानिदेशक बनाए जाने पर बधाई दी। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने आईपीएस अशोक कुमार के अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर अब तक के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि पुलिस महानिदेशक के रूप में उनका कार्यकाल यादगार रहेगा।

उत्तराखंड के क्रांति दल के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से जमीनों के फर्जीवाड़े तथा अवैध खनन की ओर उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि, उन्हें उम्मीद है वह इस पर अलग से एसआईटी अथवा अन्य जांच टीम बनाकर इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड क्रांति दल ने देहरादून में जुआ, सट्टा तथा अवैध शराब के साथ साथ इसमें जैसी मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर भी पुलिस महानिदेशक का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि इस दिशा में भी पुलिस की कार्यवाही को और तेज किए जाने की तैयारी की जानी चाहिए ताकि नई पीढ़ी नशे की गिरफ्त से बाहर आ सके।

बधाई देने वालों में केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सीमा रावत, केंद्रीय संगठन सचिव राजेश्वरी रावत, महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ किरण रावत कश्यप आदि मौजूद थे।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts