गजब: वो झूठे राष्ट्रवाद की दुहाई देकर हमें शहद में भी परोस रहे जहर

वो झूठे राष्ट्रवाद की दुहाई देकर हमें शहद में भी परोस रहे जहर – सीएसई का बड़ा खुलासा: शहद में चीन से आयातित शूगर मिलाकर बेच रहे अधिकांश ब्रांड – शु़द्धता की कसौटी पर पतंजलि समेत सभी बड़े ब्रांड फेल रिपोर्ट- गुणानंद जखमोला देहरादून। पतंजलि के अधिकांश उत्पाद आज तक वैज्ञानिक परीक्षण में फेल पाये […]

वो झूठे राष्ट्रवाद की दुहाई देकर हमें शहद में भी परोस रहे जहर

– सीएसई का बड़ा खुलासा: शहद में चीन से आयातित शूगर मिलाकर बेच रहे अधिकांश ब्रांड
– शु़द्धता की कसौटी पर पतंजलि समेत सभी बड़े ब्रांड फेल

रिपोर्ट- गुणानंद जखमोला
देहरादून। पतंजलि के अधिकांश उत्पाद आज तक वैज्ञानिक परीक्षण में फेल पाये गये हैं। शुद्ध घी का दावा करने वाले पतजंलि का खुलासा उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस रावत ने एक वीडियो में किया था। इसके बाद पतंजंलि का शहद भी अब परीक्षण में फेल हो गया है। हालांकि दूसरे बड़े ब्रांड भी परीक्षण में फेल रहे हैं। लेकिन वो झूठे राष्ट्रवाद की दुहाई नहीं देते।

पतंजलि पर इसलिए फोकस है कि यह स्वदेशी का नारा देता है और शहद समेत कई उत्पादों के लिए चीन से आयातित सामान का उपयोग करता है। सीएसई द्वारा आज दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में पतंजलि समेत विभिन्न कंपनियों द्वारा बेचे जा रहे मीठा जहर यानी शहद में मिलावट का खुलासा किया गया है। परीक्षण में 13 ब्रांडों में से तीन ब्रांड- सफोला, मार्कफेड सोहना और नेचर्स नेक्टर (1 नमूना)- ने एनएमआर सहित सभी परीक्षणों को पास किया। जबकि पतंजलि शहद सी3 और सी4 शुगर परीक्षण में पास हुई, लेकिन दोनों नमूने टीएमआर और एनएमआर परीक्षण में विफल हुए।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts