बाबा रामदेव बने जेपी नड्डा के कार पायलट। अचार्यकुलम और पतंजलि में कराया भ्रमण

बाबा रामदेव बने जेपी नड्डा के कार पायलट। अचार्यकुलम और पतंजलि में कराया भ्रमण रिपोर्ट- वंदना गुप्ता हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पतंजलि के आचार्यकुलम पहुंचे, जहाँ स्वामी रामदेव ने राष्टीय अध्यक्ष का स्वागत किया। वही आचार्य कुलम के बाल छात्रों ने जेपी नड्डा के मंगल तिलक लगा कर मंगल गीत […]

बाबा रामदेव बने जेपी नड्डा के कार पायलट। अचार्यकुलम और पतंजलि में कराया भ्रमण

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पतंजलि के आचार्यकुलम पहुंचे, जहाँ स्वामी रामदेव ने राष्टीय अध्यक्ष का स्वागत किया। वही आचार्य कुलम के बाल छात्रों ने जेपी नड्डा के मंगल तिलक लगा कर मंगल गीत से स्वागत किया। वहीं बाबा रामदेव जेपी नड्डा के गाड़ी के पायलट बन गए और उनको पूरे आचर्यकुलम में घुमाया और उसके बाद खुद गाड़ी ड्राइव कर बाबा रामदेव जेपी नड्डा को पतंजलि योगपीठ लेकर गए।

2014 चुनाव में बाबा रामदेव ने बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए पूरे देश का भ्रमण किया था और दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंका था, मगर 2019 चुनाव से पहले बाबा रामदेव बीजेपी से नाराज नजर आ रहे थे, मगर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पतंजलि दौरे के बाद एक बार फिर बाबा रामदेव खुलकर बीजेपी के समर्थन में वोट मांगते नजर आए थे। यही कारण है कि बाबा रामदेव को बीजेपी काफी महत्व देती है और आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तमाम संतों से मुलाकात करते हुए बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ में उनसे मुलाकात करने पहुंचे। जहां जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया गया, तो वही बाबा रामदेव खुद उनकी गाड़ी के पायलट बनते नजर आए और बाबा रामदेव ने उनको आचार्यकुलम से पतंजलि तक लेकर गए।

बताना जरूरी होगा कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाड़ी के पायलट बने बाबा रामदेव भी काफी उत्साहित नजर आए और उनको आचार्यकुलम के साथ पतंजलि में भ्रमण कराया, साथ ही बाबा रामदेव ने उनको पतंजलि द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया। जेपी नड्डा ने भी पतंजलि द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts