नैनिताल की शांत वादियों में फैली कृषि बिल की आग

नैनिताल की शांत वादियों में फैली कृषि बिल की आग – युवा कांग्रेस ने बिल के विरोध में दिया धरना, लगाए कृषि मंत्री मुर्दाबाद के नारे रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। कृषि बिल की आग उत्तराखंड के नैनीताल की शांत वादियों के माहौल को गर्म कर गई। कांग्रेस पार्टी की युवा टीम ने धरना, पोस्टर के […]

नैनिताल की शांत वादियों में फैली कृषि बिल की आग

– युवा कांग्रेस ने बिल के विरोध में दिया धरना, लगाए कृषि मंत्री मुर्दाबाद के नारे

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। कृषि बिल की आग उत्तराखंड के नैनीताल की शांत वादियों के माहौल को गर्म कर गई। कांग्रेस पार्टी की युवा टीम ने धरना, पोस्टर के साथ बिल के खिलाफ नारेबाजी की। बात दें कि, नैनिताल के पंत पार्क में आज यूथ कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसान बिल के विरोध में भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।

यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि, किसान कई दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी ही जिद में है। किसान इतनी ठंड में भी बिल के विरोध में खड़े है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की ओर कतई ध्यान नहीं दे रही है। वह लगातार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं, जिसके कारण आज किसान की स्थिति दयनीय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान इस बिल के विरोध में खडा है, लेकिन केंद्र सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। यही कारण है कि वो इसका विरोध कर रहे हैं।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts