नंदप्रयाग मोटरमार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों का धरना-प्रदर्शन जारी

नंदप्रयाग मोटरमार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों का धरना-प्रदर्शन जारी चमोली। देश में एक आदर्श राज्य का कर्तव्य है कि, राज्य नागरिको की मूलभूत आवश्कताओं की पूर्ती करे, यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान न दे तो जनता सड़को पर आने को मजबूर हो ही जाती है। इसी क्रम में आज पांचवे दिन […]

नंदप्रयाग मोटरमार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों का धरना-प्रदर्शन जारी

चमोली। देश में एक आदर्श राज्य का कर्तव्य है कि, राज्य नागरिको की मूलभूत आवश्कताओं की पूर्ती करे, यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान न दे तो जनता सड़को पर आने को मजबूर हो ही जाती है। इसी क्रम में आज पांचवे दिन भी नंदप्रयाग घाट रोड के चौड़ीकरण के संदर्भ में स्थानीय नागरिकों ने अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारियों में मन सिंह रावत टैक्सी यूनियन घाट, व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, वरिष्ट अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह भण्डारी, हर्षवर्धन देवरडी सामाजिक कार्यकर्ता, अवतार सिंह भण्डारी पूर्व महामंत्री व्यापार सघ घाट, राकेश राणा सामाजिक कार्यकर्ता घाट धरनास्थल पर धरने पर 24 घण्टे से बैठे है।

आंदोलन के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य थिरपाक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हरी प्रसाद पुरोहित पूर्व क्षेत्र पंचायत नोना बनाला, दिग्पाल सिंह बिष्ट पूर्व क्षेत्र पंचायत सुनाली ने अपना समर्थन व सहयोग दिया। वहीं लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता के द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर जिओ का हवाला देकर सड़क को मात्र डिफॉल्ट कटिंग की डीपीआर शासन में भेजने का हवाला दिया। परंतु आंदोलनकारियों ने अधिशासी अभियंता को खाली हाथ लौटा दिया। अपनी सूत्रीय मांग नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर आंदोलनरत रहने का निर्णय लिया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि, जब तक नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग को डेड लाइन नहीं कर दिया जाता तब तक वह आंदोलनरत रहेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts