माँ नैना देवी के दर्शन करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक

माँ नैना देवी के दर्शन करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने नैनीताल में माँ नैना देवी के दर्शन किये और अपने अच्छे कार्यकाल के साथ राज्य में नियम कानून का राज होने की प्रार्थना की। नैनीताल की प्रतिष्ठित माँ नैना देवी के दरबार में आज सवेरे सूबे के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार पहुंचे। अशोक कुमार अपनी पत्नी के साथ माँ के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की।

डीजीपी इससे पहले नैनीताल में आईजी की पोस्ट पर रह चुके हैं और उन्हें माँ नयाना देवी के चमत्कारों पर अटूट आस्था है। डीजीपी ने राज्य के सबसे बड़े पुलिस पद पर अपने लगभग साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के सफल रहने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि, राज्य में शांति और कानून का राज बने रहने के लिए वो माँ के दरबर में दर्शन करने के लिए आए हैं। डीजीपी के साथ इस दौरान आईजी अजय रौतेला, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एएसपी राजीव मोहन और सीओ विजय थापा के साथ कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts