नैनीताल में स्तिथ ब्रिटिशकालीन कोठी में लगी आग। दमकल ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

नैनीताल में स्तिथ ब्रिटिशकालीन कोठी में लगी आग। दमकल ने बमुश्किल पाया आग पर काबू   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में एक ब्रिटिशकालीन कोठी देखते ही देखते धूं-धूं कर जल गई। मार्ग संकरा होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में कई मुश्किलें आई। नैनीताल में मल्लीताल के […]

नैनीताल में स्तिथ ब्रिटिशकालीन कोठी में लगी आग। दमकल ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में एक ब्रिटिशकालीन कोठी देखते ही देखते धूं-धूं कर जल गई। मार्ग संकरा होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में कई मुश्किलें आई। नैनीताल में मल्लीताल के आरिफ होटल क्षेत्र में रात को एक भवन में आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई। पुराने आवासीय भवन में सेवानिवृत्त प्रोफेसर पीसी तिवारी और प्रकाश पाण्डे रहते हैं।

बताया जा रहा है कि, प्रोफेसर कुछ समय पहले ही घर से बाहर गए हुए थे। आज घर में आग की घटना होने के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने तक स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और नल के पानी से आग बुझाने की कोशिश की। आग इतनी तेज थी कि इसे पूरे शहर से साफ देखा जा सकता था। लकड़ी के इस ऐतिहासिक भवन में आग ने भयावह रूप ले लिया। क्षेत्र के आसपास के पानी के हाइड्रेंट भी काम नहीं कर सके। आग लगने का साफ कारण तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट भी एक कारण माना जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts