खुमाड़ भी नहीं उतार सका भाजपा-कांग्रेस की खुमाड़ी!

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के नाम पर एक साथ नहीं आते दल शहादत पर भद्दा मजाक चल रहा उत्तराखंड में 5 सितंबर को हर साल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में शहीदी मेला मनाया जाता है। इस मेले की खास बात यह नहीं कि ये शहीदों को याद करने के लिए मनाया जाता है, […]

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के नाम पर एक साथ नहीं आते दल
शहादत पर भद्दा मजाक चल रहा उत्तराखंड में

5 सितंबर को हर साल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में शहीदी मेला मनाया जाता है। इस मेले की खास बात यह नहीं कि ये शहीदों को याद

करने के लिए मनाया जाता है, बल्कि इस मेले की खास बात यह है कि हर वर्ष होने वाले इस मेले में शहीदों को एक ओर सरकारी स्तर पर और दूसरी ओर विपक्षी दल की ओर से श्रद्धांजलि दी जाती है। जो दल सत्ता में नहीं होता, वो अपना अलग टेंट लगाकर सरकार के कार्यक्रम से खुद को दूर रखता है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के इस कार्यक्रम में दोनों ओर से खड़े होने वाले लोगों की भावना इस बात से परखी जा सकती है कि शहीदों को एक मंच पर खड़ा होकर श्रद्धांजलि देने की न तो सरकार में कुव्वत होती है और न विपक्ष में
विगत १७ सालों में जब से राज्य बना है, सत्ताधारी दल का सरकारी टेंट एक ओर लगता है और विपक्ष का दूसरी ओर। मजेदार बात यह है कि जो भी मुख्यमंत्री आज तक सरकारी कार्यक्रम वाले इस मेले में शामिल होने गया, उसने बगल में चल रहे विपक्षी दल के लोगों के सामने जाने की भी जुर्रत नहीं समझी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

Related Posts