पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। विकासखंड के अंतर्गत दुरस्थ गांव घेस के मिनी बैंक के स्थानीय संग्रहकर्ता का शव उसी के निर्माणाधीन मकान के पास एक पेड़ पर लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया हैं। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी गई हैं।

यहां मिली जानकारी के अनुसार सहकारी बैंक के मिनी बैंक घेस के स्थानीय संग्रहकर्ता 35 वर्षीय बलवीर राम पुत्र शेरी राम का शव घर के पास ही एक पेड़ पर लटका मिला।इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को दी जिस पर राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी, उपनिरीक्षक जैनबिष्ट प्रमोद नेगी, देवाल नवल किशोर मिश्रा, हरेंद्र सिंह रावत राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायत भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया कि, मृतक पिछले 2-3 दिनों से लापता था। उसकी ग्रामीण खोजबीन में जुटे हुए थे। गत दिवस उसका शव उसी के निर्माणाधीन मकान के पास पेड़ में लटका हुआ मिला। मामले की जांच की जा रही हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts