दुःखद: ड्यूटी के दौरान कुमाऊँ रेजिमेंट का जवान शहीद

दुःखद: ड्यूटी के दौरान कुमाऊँ रेजिमेंट का जवान शहीद आज सुबह-सुबह ही उत्तराखण्ड के लिए एक दु:खद खबर सामने आ रही है। जहां अरुणाचल प्रदेश में तैनात एक कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। शहीद के परिजनों को यह दु:खद खबर मिलते ही वहां कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार […]

दुःखद: ड्यूटी के दौरान कुमाऊँ रेजिमेंट का जवान शहीद

आज सुबह-सुबह ही उत्तराखण्ड के लिए एक दु:खद खबर सामने आ रही है। जहां अरुणाचल प्रदेश में तैनात एक कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। शहीद के परिजनों को यह दु:खद खबर मिलते ही वहां कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय हवलदार मुकेश कुमार काशीपुर के रहने वाले थे। उनकी ड्यूटी अरुणाचल के बोमडिला में थी। गत दिवस हवलदार के पुत्र को सूचना दी गई कि वह शहीद हो गए हैं। हालांकि उनकी मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि, वह आगामी अप्रैल 2021 में रिटायरमेंट लेने जा रहे थे, लेकिन नियति को शायद यह मंजूर नहीं था। शहीद अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस खबर के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

बड़ी खबर : सोने और चांदी समेत ज्यादातर कमोडिटी चमकीं, निवेशकों के लिए मौका 

मुंबई/नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी समेत अधिकांश प्रमुख कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion...

Related Posts