रुद्रपुर: कोर्ट का आदेश पर पुलिस ने कराई फरार आरोपी की मुनादी। नोटिस चस्पा

कोर्ट का आदेश पर पुलिस ने कराई फरार आरोपी की मुनादी। नोटिस चस्पा

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के रुद्रपुर में अपहरण के फरार आरोपी के घर मे पुलिस ने ढोल नगाड़े लेकर मुनादी कराई। उधम सिंह नःगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में पिछले पाँच महीनों से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी के घर पुलिस ढोल नगाड़े लेकर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर 82 का नोटिस चस्पा किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना ट्राजिट कैम्प में चोरी का मामला दर्ज है।

थाना ट्रांजिट कैंप के कृष्णा कॉलोनी में जब पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची तो सभी ने बारात समझी। पुलिस ने माइक से अनाउंस किया तो मामला समझ में आया। पुलिस ने ट्रांजिट कैंप की गलियों में ढोल बजाकर एक संदेश दिया। जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 11 अगस्त को एक कार सवार बदमाश ने वेल्डर दया किशन का अपहरण कर लिया। घटना के चार घंटे बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बरेली के शरीफ नगर से बरेली निवासी मुख्य आरोपी नेपाल सिंह, किच्छा निवासी धर्मपाल और रामपुर निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में शामिल रुद्रपुर निवासी कुलदीप चतुर्वेदी और हिमांशु शर्मा फरार हो गए थे। हिमांशु को पुलिस ने कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुलदीप का पता नहीं चल सका था। अब थाना पुलिस ने वांछित आरोपी के घर की कुर्की के लिए कोर्ट से 82 का नोटिस लेते हुए आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के मौहल्ले में ढोल बाजे के साथ मुनादी की।

ट्रांजिट कैम्प थाने में तैनात एस.आई. अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि, आरोपी कुलदीप चतुर्वेदी के ऊपर अपहरण का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि, कुलदीप के खिलाफ इससे पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बीती अगस्त माह से फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के घर 82 की कार्यवाही करते हुए मुनादी कराई गई। उसके बाद आरोपी कुलदीप चतुर्वेदी के घर नोटिस चस्पा किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts