नैनीताल में पर्यटकों को घूमना पड़ा भारी। कटी जेबें, मोबाइल चोरी

नैनीताल में पर्यटकों को घूमना पड़ा भारी। कटी जेबें, मोबाइल चोरी रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ते ही बोट स्टैंड, पन्त पार्क, नयाना देवी मन्दिर के आसपास से कई मोबाइल पर्यटकों की जेबों से चोरी हो गए हैं। नैनीताल के मल्लीताल में क्रिसमस और वीक एन्ड के मौके पर […]

नैनीताल में पर्यटकों को घूमना पड़ा भारी। कटी जेबें, मोबाइल चोरी

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ते ही बोट स्टैंड, पन्त पार्क, नयाना देवी मन्दिर के आसपास से कई मोबाइल पर्यटकों की जेबों से चोरी हो गए हैं। नैनीताल के मल्लीताल में क्रिसमस और वीक एन्ड के मौके पर पर्यटकों की अच्छी संख्या शहर घूमने आई। पर्यटक बेफिक्र होकर घूम रहे थे कि, अचानक कई पर्यटकों की जेबों से उनके मोबाइल फोन चोरी हो गए। पीड़ित पर्यटक मल्लीताल कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने कोतवाली में लिखित शिकायत दी जिसमें घटना का विवरण दिया गया। मोबाइल चोरी होने के ठीक बाद उन्हें स्विच ऑफ कर दिया गया था। पर्यटकों ने काफी देर तक अपने दूसरे मोबाइल से खोए हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रैकर की मदद से मोबाइल चोर की तलाश की। पर्यटक मेरठ, खटीमा, हल्द्वानी आदि जगहों से आए थे। सभी मोबाइल पर्यटकों की जेब से निकाले गए हैं। पुलिस ने तत्काल डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को सूचित कर सीसीटीवी फुटेज निकालने के लिए कह दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : हाईवे पर हाथियों का तांडव,मचा हड़कंप।टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त

कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सोमवार सुबह हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक...

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

Related Posts