बढ़ती महंगाई व जन समस्याओं की अनदेखी पर कांग्रेस ने निकाली प्रदेश सरकार की अर्थी यात्रा

बढ़ती महंगाई व जन समस्याओं की अनदेखी पर कांग्रेस ने निकाली प्रदेश सरकार की अर्थी यात्रा

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। बढ़ती महंगाई व क्षेत्र की जन समस्याओं की अनदेखी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रदेश सरकार की अर्थी व बढ़ती महगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नगर में अर्थी निकालते हुए तहसील परिसर में नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने सरकार से युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने व बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि, केंद्र व राज्य सरकार को इस आपातकाल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए। आज देश में बेरोजगारी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां के जो वर्तमान कोटद्वार के विधायक व मंत्री है, वो भी जन समस्याओं की अनदेखी कर रहे है, और धोटाले पर घोटाले कर रहे है। उन्होंने कहा सरकार ये घोटाले करना बन्द करें, जन समस्याओं पर ध्यान दे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts