रुद्रपुर: टायर्स की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ की मांगी रंगदारी

टायर्स की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ की मांगी रंगदारी रिपोर्ट- विशाल सक्सेना रुद्रपुर। गल्ला मंडी में स्थित एक टायर्स की दुकान पर तीन हमलावरों ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में व्यापारी के मोबाइल फोन पर काॅल करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। फोन करने […]

टायर्स की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ की मांगी रंगदारी

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
रुद्रपुर। गल्ला मंडी में स्थित एक टायर्स की दुकान पर तीन हमलावरों ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में व्यापारी के मोबाइल फोन पर काॅल करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले खुद को लाॅरेंस विश्नोई बताया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों को चिह्नित करने के प्रयास कर रही है।

गल्ला मंडी में निर्मल विर्क की गुरुनानक टायर्स की शाॅप है। आज उनके मामा दुकान पर बैठे थे कि तीन युवकों आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे अफरा तफरी मच गई। बताते कि फायरिंग के बाद विर्क से फोन करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने अपना नाम लाॅरेंस विश्नोई बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां बता दें कि लाॅरेंस विश्नोई गैंगस्टर अपराधी है, जिसने उत्तर भारत में वारदातों को अंजाम दिया है। उस पर दर्जनों मुकदमे हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts