एक्सक्लूसिव: भाजपा विधायक पर कमीशन खोरी का आरोप, कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया में मचाया घमासान

भाजपा विधायक पर कमीशन खोरी का आरोप, कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया में मचाया घमासान

रिपोर्ट- अनुज नेगी
पौड़ी। ज़ीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार में खुद भाजपा के ही कार्यकता भाजपा के विधायक पर कमीशन खोरी का आरोप लगा रहे है। पौड़ी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत ने पौड़ी के भाजपा विधायक मुकेश कोली पर विधायक निधि के कार्यो में कमीशन लेने का आरोप लगाया है। मुकेश रावत ने यह आरोप भाजपा के सोशल मीडिया के एक ग्रुप में लगाए हैं। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है। मुकेश रावत ने विधायक पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया में भाजपा कार्यकर्ताओं में रार मची हुई है।

भाजपा के पूर्व पौड़ी जिलाध्यक्ष ने वर्तमान पौड़ी विधायक मुकेश कोली पर कमीशन खोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकेश रावत का आरोप है कि, पौड़ी विधायक, विधायक निधि के कार्यो में 25 प्रतिशत का कमीशन खुलेआम मांग रहे हैं। रावत ने कहा कि, जीरों टॉलरेन्स की सरकार में पौड़ी विधायक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। रावत ने भ्रष्टाचार के सबूत पेश करने का दावा भी सोशल मीडिया के एक ग्रुप में किया है। मुकेश रावत ने विधायक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मायूस हैं। रावत ने ग्रुप में यह भी लिखा है कि, भविष्य में ऐसे व्यक्ति को टिकट न दिया जाए। जब पर्वतजन ने इस संबंध में भाजपा के विधायक मुकेश कोली से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

अब सवाल यह है कि, जब सरकार के ही विधायक कमीशन खोरी करेंगे तो प्रदेश सरकार ज़ीरो टॉलरेंस का दावा क्यों करती है? क्या भाजपा के विधायक ज़ीरो टॉलरेंस सरकार की हवा निकाल रहें है। अब देखना होगा कि, त्रिवेन्द्र सरकार ऐसे विधायक पर क्या कार्यवाही करती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts