भाजपा अध्यक्ष बंशीधर द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी पर महिला कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष बंशीधर द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी पर महिला कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
लैंसडाउन। सत्ता के नशे में चूर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कांग्रेस पार्टी लैंसडाउन द्वारा उपजिलाधिकारी लैंसडाउन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपा। लैंसडाउन में कांग्रेसियों ने बंशीधर भगत का पुतला फूंका साथ ही जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की टिपण्णी के बाद प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किये जा रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदेश के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस में नही बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं में खासा रोष व्याप्त है। देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं को जहां विशेष सम्मान दिया जाता है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्ता के घमंड में नैतिकता की सारी मर्यादाएं भूल गए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस तरह की टिप्पणी करके अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। राष्ट्रीय सचिव आखिल भारतीय महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने कहा कि, देवभूमि में महिलाओं के खिलाफ अमार्यदित टिप्पणी की घटनाओं की पुर्नावृत्ति न हो इसके लिए आखिल भारतीय महिला कांग्रेस आपसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts