उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के गांव की सड़क का 2 महीने में ही उखड़ा डामर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के गांव की सड़क का 2 महीने में ही उखड़ा डामर रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल सतपुली। आये दिन उत्तराखंड के पहाड़ो में बन रही सड़कों के डामरीकरण की वीडियो फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सरकार जांच की आदेश भी देती है परन्तु उसी विभाग के उन्ही अधिकारियों को जांच के […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के गांव की सड़क का 2 महीने में ही उखड़ा डामर

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
सतपुली। आये दिन उत्तराखंड के पहाड़ो में बन रही सड़कों के डामरीकरण की वीडियो फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सरकार जांच की आदेश भी देती है परन्तु उसी विभाग के उन्ही अधिकारियों को जांच के लिए भेजा जाता है। जिनके निर्देशन में सड़क का कार्य होता है,
आज हम आपको मुख्यमंत्री के गांव की सड़क के हाल दिखा रहे हैं, ये सड़क मुख्यमंत्री के पैतृक गांव खैरासैण की है। जिसमें लगभग 2 महीने पूर्व में डामरीकरण हुआ था, लेकिन आज उस डामरीकरण की हालत इस तरह बदतर हो चुकी है कि, वह जगह-जगह से उखड़ गया और डामरीकरण करने वाली कंपनी इस प्रकार डामरीकरण किया। उससे बढ़िया तो कच्ची सड़क ही थी।

हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पैतृक गांव खैरासैण जो की विकासखंड ज़हरिखाल के अंदर आता है। जहां पर 2 महीने पूर्व सड़क का डामरीकरण हुआ था लेकिन अब और हालत इतनी खराब हो चुकी है। पूर्ण कर सकता है स्थानीय लोगों से बात की तो उनका कहना था कि, जब मुख्यमंत्री के ही घर में इस प्रकार का कार्य किया गया है, तो फिर प्रदेश की सड़कों का क्या हाल होगा ये आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस या भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करते हैं, उससे तो यह लगता कि इस सड़क डामरीकरण में बजट को पूर्ण रूप से ठिकाने लगाया गया है और इसमें खुलकर इसमें भ्रष्टाचार हुआ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts