किच्छा में टोल टैक्स न देने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

किच्छा में टोल टैक्स न देने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के किच्छा में टोल प्लाजा में टोल नहीं देने को लेकर युवाओं ने जिद में सुपरवाइजर को कार से धकेला और फिर दोनों पाक्षों में जमकर मारपीट हो गई। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित देवरिया […]

किच्छा में टोल टैक्स न देने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के किच्छा में टोल प्लाजा में टोल नहीं देने को लेकर युवाओं ने जिद में सुपरवाइजर को कार से धकेला और फिर दोनों पाक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित देवरिया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं देने पर जब टोल सुपरवाइजर ने कार सवारों को रोका तो उन्होंने सुपरवाइजर पर कार चढ़ाने का प्रयास कर डाला। सुपरवाइजर कुछ दूर तक बोनट पर घिसटता चला गया। उसके बाद उसके साथी ने पिस्टल निकाल हवा में लहरा दी तो दोनों पाक्षों के बीच हाथापाई हो गई। ये पूरी वारदात सी.सी.टी.वी.में कैद हो गई जो वायरल हो गयी।

घटना के अनुसार, बिलासपुर के माटखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह अपने साथियों के साथ हुंडई क्रेटा कार से देवरिया टोल पर पहुंचा। अर्जुन और उसके साथियों ने टोल कर्मियों को टोल नहीं देने की बात कही। अर्जुन के कार चालक साथियों ने कार के आगे खड़े सुपरवाइजर पर कार चड़ा दी। इतना ही नही उसके एक साथी ने पिस्टल भी निकाल ली। हंगामा बढ़ता देख टोल बैरियर कर्मी एकत्रित हो गए और दोनों पाक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद सी.ओ.सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया।उन्होंने बताया कि, पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही करेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts