नैनीताल: तल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में मृतावस्था में मिला वुड पीकर। क्षेत्र में हड़कंप

तल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में मृतावस्था में मिला वुड पीकर। क्षेत्र में हड़कंप   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के तल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में एक वुड पैकर के मृतावस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन […]

तल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में मृतावस्था में मिला वुड पीकर। क्षेत्र में हड़कंप

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के तल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में एक वुड पैकर के मृतावस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पहुँचकर मृत पक्षी को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार तल्लीताल में शाम के समय एक वुडपैकर पक्षी सड़क किनारे मृत मिला। राहगीरों द्वारा बर्ड फ्लू के डर के कारण पक्षी के मृत होने की सूचना वन विभाग को दी गई।

इस दौरान वन विभाग की टीम के पहुँचने तक स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगो को पक्षी से दूर रहने को कहा। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल में पहुँचकर सबसे पहले पक्षी पर कपड़ा डाला और उसे उठाकर झोले में डाला और अपने साथ ले गए। वहीं पक्षी के मृत होने के कारणों का अभी तक कुछ पता नही चल सका है। वनकर्मियों ने क्षेत्र की रैकी के दौरान पाया कि, चील के हमले से वुडपैकर पक्षी की मौत हुई होगी। फिलहाल पक्षी को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है, जहाँ से उसके सीरम को बरेली टैस्टिंग के लिए भेजा जाएगा।

Also Read This

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

बड़ी खबर : सोने और चांदी समेत ज्यादातर कमोडिटी चमकीं, निवेशकों के लिए मौका 

मुंबई/नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी समेत अधिकांश प्रमुख कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion...

Related Posts