गजब: असनखेत जूनियर विद्यालय में मिट्टी से हो रहा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने किया विरोध

असनखेत जूनियर विद्यालय में मिट्टी से हो रहा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने किया विरोध रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल लैंसडाउन। कमीशन का खेल कल भी खेला जा रहा था आज भी खेला जा रहा है, चाहे मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस का राग अलाप रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हर विभाग में आज भी कमीशन […]

असनखेत जूनियर विद्यालय में मिट्टी से हो रहा निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने किया विरोध

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
लैंसडाउन। कमीशन का खेल कल भी खेला जा रहा था आज भी खेला जा रहा है, चाहे मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस का राग अलाप रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हर विभाग में आज भी कमीशन लिया जा रहा है पहले से कई ज्यादा। वहीं बात मुख्यमंत्री के गृह जनपद व उनके चहेते लैंसडाउन विधानसभा के विधायक दिलीप सिंह रावत के असनखेत में जूनियर विद्यालय में आजकल नए भवन का निमार्ण हो रहा है।

ग्रामीणो का कहना है कि, भवन निर्माण में रेत के बदले मिट्टी का प्रयोग हो रहा है। आज ग्रामीणों ने विद्यालय में आकर उक्त कार्य को देखा ओर अपना विरोध जताया।

आनन-फानन में स्कूल की प्रधानाचार्य व जेई साहब मौके पर आए व गांव वासियो को बताया कि, उक्त मिट्टी को केवल भरण के लिए लाया गया है, लेंटर पर अच्छी रेत का उपयोग किया जाएगा, तब जाकर गांव वासी शांत हुए।

सूत्रों से जानकारी मिली है, यदि सरकार चाहे तो जांच कर सकती है। आज कमीशन का खेल कुछ इस प्रकार से खेला जा है, ऑनलाइन पेमेन्ट मजदूर के खाते में जा रहा है। लेकिन अब जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को कमीशन देने के लिये सरिया सीमेंट आदि से पूर्ति की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts