चमोली: नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर अनशनकारियों ने निकाली तिरंगा रैली। सरकार को नींद से जगाने का प्रयास

नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर अनशनकारियों ने निकाली तिरंगा रैली। सरकार को नींद से जगाने का प्रयास रिपोर्ट- गिरीश चंदोला चमोली। जिले के घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे आंदोलन के 53वें दिन आमरण अनशनकारियों के समर्थन में गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय जनता ने घाट में तिरंगा रैली निकाल कर […]

नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर अनशनकारियों ने निकाली तिरंगा रैली। सरकार को नींद से जगाने का प्रयास

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
चमोली। जिले के घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे आंदोलन के 53वें दिन आमरण अनशनकारियों के समर्थन में गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय जनता ने घाट में तिरंगा रैली निकाल कर सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया।

बता दें कि, घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग को डेढ लेन का कार्य किये जाने की मांग को लेकर बीते दिसम्बर माह की पांच तारीख से घाट में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वही जब सरकार ने क्षेत्रीय जनता की मांग नहीं मानी तो 10 जनवरी से आमरण अनशन शुरू कर दिया गया था, जो मंगलवार को 17वें दिन भी जारी है। मंगलवार को क्षेत्र की जनता हाथों में तिरंगा लिये हुए आंदोलनकारियों के समर्थन में सड़कों पर उतरी और घाट बाजार में रैली निकाली गई।

आंदोलनकारी मनोज कठैत, चरण सिंह आदि का कहना है कि, एक लंबे समय से शांति पूर्वक ढंग से चलाये जा रहे क्षेत्र के विकास के आंदोलन को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि, एक ओर सरकार प्रदेश के विकास का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी ओर क्षेत्रीय जनता सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि, उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts