पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

गजब: पौड़ी विधायक ने कराई मुख्यमंत्री की किरकिरी

January 30, 2021
in पर्वतजन
ShareShareShare

पौड़ी विधायक ने कराई मुख्यमंत्री की किरकिरी

रिपोर्ट- राज
पौड़ी। स्थानीय विधायक के कमीशन प्रकरण ने कंडोलिया पार्क के लोकापर्ण को पौड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की खूब किरकिरी कराई। कांग्रेस ने इस मामले को उछालते हुए मुख्यमंत्री का जमकर विरोध किया। इसके अलावा यह मामला स्थानीय निवासियों में भी चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत दो दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे थे। लेकिन पौड़ी विधायक मुकेश कोली के 25 प्रतिशत कमीशन संबंधी मामले ने यहां मुख्यमंत्री की खूब किरकिरी कराई। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए मुख्यमंत्री का जमकर विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम त्रिवेंद्र रावत व विधायक मुकेश कोली के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने का प्रयास भी किया। पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री को बैठक स्थल तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत की। वन वे का उल्घंन कर मुख्यमंत्री को बैठक स्थल तक ले जाया गया। पुलिस के इस निर्णय की भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा की।

यह है कमीशन प्रकरण

पौड़ी विधायक मुकेश कोली पर उन्हीं की पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने विधायक निधि के विकास कार्यों में 25 फ़ीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था। पूर्व विधायक का यह आरोप सोशल मीडिया सहित प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खूब छाया रहा। जिस पर कांग्रेस, यूकेडी सहित कई अन्य पार्टियों ने भी पौड़ी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। यूकेडी ने पौड़ी विधायक की सदस्यता समाप्त करने की मांग भी की थी, वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की थी।


Previous Post

हाईकोर्ट: शेरवुड कॉलेज के स्वामित्व विवाद में सभी पक्षकारों को यथास्थिति बनाने के आदेश

Next Post

किसान आंदोलन: उत्तराखंड में पर्यटकों की आवाजाही शून्य। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान

Next Post

किसान आंदोलन: उत्तराखंड में पर्यटकों की आवाजाही शून्य। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • शर्मनाक: भाजपा नेत्री पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दरिंदगी के आरोप। हुई गिरफ्तार
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले..
  • हादसा : दर्शन को जा रहे बाइक सवार आवारा पशुओं से टकराए, एक की मौत, दूसरा घायल।
  • ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप: अंकुश के शतक से हिमाचल ने गोवा को 8 विकेट से हराया
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!