पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

खेल: भ्रष्टाचार में एडीएम के खिलाफ विजलेंस जांच अटकी। जिम्मेदार कौन !!

January 31, 2021
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

भ्रष्टाचार में एडीएम के खिलाफ विजलेंस जांच अटकी। जिम्मेदार कौन !!

 

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पदभार संभालते ही ऐलान किया था कि, राज्य में भ्रष्टाचार व घोटालेबाजों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। लेकिन चार साल बीतने के बाद भी सरकार ने चंद अफसरों के खिलाफ आ रही शिकायतों को जिस तरह से आज तक नजरअंदाज किया है, वह किसी से छिपा नहीं है? चंद दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने राजधानी के एडीएम के खिलाफ मिल रही गम्भीर शिकायतों को देखते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में डाल दिया और उनके खिलाफ मिल रही शिकायतों की विजिलेंस जांच कराने का ऐलान किया था जो कि, मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी चर्चाएं उठ रही हैं कि, एडीएम के खिलाफ विजिलेंस जांच को सम्भवतः हरी झण्डी नहीं मिल पाई है।

अगर सरकार के मुखिया भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के तहत राज्य को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का दम भर रहे हैं तो उन्हें तत्काल एडीएम के खिलाफ विजिलेंस जांच का पत्र जारी करना चाहिए। जिससे कि राज्यवासियों के मन में पैदा हो रखी वो शंका मिट जाये जिसमें कयास लगाये जा रहे हैं कि, शायद यह जांच हवाबाजी में ही न रह जाये? अब देखने वाली बात होगी कि, क्या सरकार एडीएम के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर वाकई गम्भीरता दिखाते हुए ऐलान करेगी कि विजिलेंस कितने दिन में एडीएम के खिलाफ मिल रही शिकायतों को पूरा कर अपनी आख्या शासन में भेजेगी?

उल्लेखनीय है कि, राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीरो टॉलरेंस के फार्मूले के बाद एडीएम अरविंद पांडे को संबद्ध करते हुए विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए थे लेकिन अधिकारियों के हिला हवाली भरे रवैया के चलते अभी तक शासन के द्वारा कोई पत्र विजिलेंस को प्राप्त ही नही हुआ है, जिससे कि जांच शुरू हो पाती। मुख्यमंत्री लगातार जीरो टॉलरेंस के फार्मूले को लागू करते हुए अधिकारियों से बेहतर कार्य करने के निर्देश देते रहे लेकिन शासन के अधिकारियों का रवैया देखकर लगता है कि, वह मुख्यमंत्री के आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

आलम ये है कि, शासन के अधिकारी ऐसे विवादित अधिकारियों को बचाने का काम कर रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री के पास लगातार अधिकारियों की लापरवाही की शिकायतें पहुंच रही थी, जिसके चलते उन्होंने तत्काल एडीएम अरविंद पांडे को सम्बद्ध करते हुए विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे, लेकिन आज लगभग एक सप्ताह बाद भी जांच शुरू नहीं हुई है। जिससे साफ हो गया है कि, बड़े अधिकारियों के संरक्षण के चलते ही नीचे के अधिकारी इस तरीके की लापरवाही कर रहे है। ऐसे में शासन के अधिकारियों को भी लापरवाह अधिकारियों के मामले में गंभीरता लाने की जरूरत है। जिससे राज्य के लोग जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सरकारी कार्यालयों में काम करवा सकें।


Previous Post

लैंसडौन: ग्राम नावेताली के लोगों को 20 वर्षों से सड़क का इंतजार। मुंह फेरे बैठे स्थानीय विधायक और सरकार

Next Post

रामनगर: बगीचे में घुसे वयस्क हाथी की करंट लगने से मौत

Next Post

रामनगर: बगीचे में घुसे वयस्क हाथी की करंट लगने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • डीएम सख्त – बैंक पस्त:  विधवा फरियादी की चौखट पर जाकर  डीसीबी ने लौटाये सम्पति के कागज। दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
  • बड़ी खबर: डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी को मिली टीएचडीसी की कमान
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • हाइकोर्ट न्यूज: शराब नीति उल्लंघन पर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट। बार कारोबारियों के अतिक्रमण की जांच के निर्देश..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!