सितारगंज में सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन शुरू

सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन शुरू रिपोर्ट- विशाल सक्सेना सितारगंज। सिडकुल से सिसोना मार्ग के निर्माण को लेकर पूर्व विधायक नारायणपाल और पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने अनशन शुरू कर दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। सिडकुल से सिसोना तक सड़क जर्जर हालत में है, इसको लेकर […]

सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन शुरू

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
सितारगंज। सिडकुल से सिसोना मार्ग के निर्माण को लेकर पूर्व विधायक नारायणपाल और पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने अनशन शुरू कर दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। सिडकुल से सिसोना तक सड़क जर्जर हालत में है, इसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन और आंदोलन हो चुका है। लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका। पूर्व विधायक नारायणपाल और नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने अनशन की चेतावनी दी थी।

शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने सिसौना में अनशन शुरू कर दिया। हरीश दुबे पालिका अध्यक्ष ने कहा कि, सड़क पर कुछ वर्षों से 60 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। कहा कि, सड़क को लेकर आए दिन आंदोलन हो रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts