गजब: प्रशासन ने आंदोलन कारियों से बचने के लिए छलनी किया देवदार का पेड़

प्रशासन ने आंदोलन कारियों से बचने के लिए छलनी किया देवदार का पेड़ पौड़ी जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर खड़े देवदार के पेड़ को जिला प्रशासन ने छलनी कर दिया। इस पेड़ पर कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी महिलाएं चढ गई थी। जिन्हें नीचे उतारने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी […]

प्रशासन ने आंदोलन कारियों से बचने के लिए छलनी किया देवदार का पेड़

पौड़ी जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर खड़े देवदार के पेड़ को जिला प्रशासन ने छलनी कर दिया। इस पेड़ पर कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी महिलाएं चढ गई थी। जिन्हें नीचे उतारने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। आंदोलनकारी महिलाओं ने फिर पेड़ पर चढ़ने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद प्रशासन ने पेड़ के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था बढाने के बजाय इस पेड़ की शाखाएं कटवा डाली।

पेड़ केे प्रति प्रशासन की बर्बरता यहीं समाप्त नहीं हुई। बल्कि प्रशासन ने पेड़ के तने को कटीले तारों से घेर दिया। इन तारों को पेड़ से चिपकाए रखने के लिए पेड़ के तने पर कई कीलें भी ठोक डाली। जबकि उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश है कि, पेड़ पर कीलें न ठोकी जाएं। बावजूद इसके प्रशासन ने इस देवदार के पेड़ के तने को कीलों से छलनी कर दिया।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts