दुःखद: 18 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या। कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

18 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या। कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस रिपोर्ट- विशाल सक्सेना दिनेशपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीती रात 18 वर्षीय एक लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद क्षेत्र में कोहराम मचा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तो वहीं सूचना […]

18 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या। कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीती रात 18 वर्षीय एक लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद क्षेत्र में कोहराम मचा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दौरान दिनेशपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि, थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के 18 साल की एक लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अभी तक कोई भी तहरीर नहीं आई है। जैसे ही तहरीर आएगी, उसके बाद जांच शुरू की जाएगी। साथ ही इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

Related Posts