स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली:-9 ग्राम सभाओं का स्वास्थ्य केवल एक फार्मासिस्ट के भरोसे

(इंद्रजीत असवाल,पौड़ी गढ़वाल):- 9 ग्राम सभाओं का एकमात्र राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय चल रहा है एक फार्मासिस्ट के भरोसे |  यूँ तो पहाड़ों में शिक्षा स्वास्थ्य के वजह से ही पलायन हुआ है और हो रहा है , लेकिन साथ ही पहाड़ के किसी भी अस्पताल की बात की जाये तो स्टाफ  कही भी पूरा नहीं […]

9 ग्राम सभाओं का एकमात्र राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय चल रहा है एक फार्मासिस्ट के भरोसे | 

यूँ तो पहाड़ों में शिक्षा स्वास्थ्य के वजह से ही पलायन हुआ है और हो रहा है , लेकिन साथ ही पहाड़ के किसी भी अस्पताल की बात की जाये तो स्टाफ  कही भी पूरा नहीं है , मुख्यमंत्री जी के गृह जन पद के विधानसभा लैंसडाउन ब्लॉक रिखणीखाल के द्वारी में 1975 का अस्पताल जो कि 9 ग्राम सभाओं का एकमात्र राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय है, ये आज भी किराये के भवन में चल रहा है| 

जबकि स्वास्थ्य विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है l जब ये हाल खुद मुख्यमंत्री के गृह जन पद का हो तो अन्य की बात क्या करनी l यह चिकित्सालय सिर्फ एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है lजबकि यहाँ पर एक डॉक्टर फार्मासिस्ट, वार्डब्वाय , सफाई कर्मचारी होना चाहिए| लेकिन यहाँ पर केवल एक फार्मासिस्ट ही है l

ग्राम प्रधान नावेतली महिपाल रावत का कहना है कि सरकार ने 9 ग्राम सभाओं का स्वास्थ्य केवल एक फार्मशिष्ट के भरोसे छोड़ रखा है और अस्पताल के लिए 45 सालों में भी भवन नही बन पाया| 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts