गजब: आरोपी अफसर के रिटायर होने के इंतजार में सरकार। दबाई भ्रष्टाचार की फाइल

आरोपी अफसर के रिटायर होने के इंतजार में सरकार। दबाई भ्रष्टाचार की फाइल – विधायक की शिकायत के बाद भी अधिकारी पर नहीं हुई कोई कार्यवाही वर्तमान अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निवर्तमान cmo डॉ सरोज नैथानी ने कोविड संक्रमण काल में हरिद्वार cmo रहते हुये बड़ा घोटाला किया था। जिसकी शिकायत भाजपा […]

आरोपी अफसर के रिटायर होने के इंतजार में सरकार। दबाई भ्रष्टाचार की फाइल

– विधायक की शिकायत के बाद भी अधिकारी पर नहीं हुई कोई कार्यवाही

वर्तमान अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निवर्तमान cmo डॉ सरोज नैथानी ने कोविड संक्रमण काल में हरिद्वार cmo रहते हुये बड़ा घोटाला किया था। जिसकी शिकायत भाजपा नेता प्रेमचंद सैनी व जनता व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद जी के द्वारा लिखित में कई गयी थी। उन्होंने बताया कि, हमारी शिकायत को शासन ने सही मानते हुये 25 जून 2020 को cmo डॉ नैथानी का ट्रांसफर दून निदेशालय करते हये भ्रष्टाचार व पद का दुरुपयोग करते हये कई प्रकार की अनिमितताओं की जांच शासन ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखा गया था। तीन सदस्यीय जांच समिति ने जाँच की तो सभी आरोप सही पाए गए थे और जांच रिपोर्ट महानिदेशक को सौंप दी।

लेकिन डॉ सरोज नैथानी ने महानिदेशक डॉ अमित उप्रेती को मोटी घुस खिलाकर जांच रिपोर्ट को दबा दिया। शासन सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे बार-बार महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट भेजने को बोल रहे है। अभी तक 5 पत्र डॉ पंकज कुमार पांडे द्वारा लिखे जा चुके है, परंतु महानिदेशक जांच रिपोर्ट शासन को नही भेज रही है। क्योंकि 28 फरवरी को महानिदेशक सेवा निवृत्त हो रही है। मामला गम्भीर हैं और वर्तमान में डॉ नैथानी के पास तीन-तीन महत्वपूर्ण चार्ज है, जबकि जांच के दौरान कोई चार्ज नही रहना चाहिए, लेकिन संरक्षण के आधार पर आज भी स्वास्थ्य निदेशालय में मौज काट रही हैं। माननीय विधायक जी ने राज्यपाल महोदया को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts