धर्म नगरी में गुण्डागर्दी:बीच सड़क पर युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा,मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: वन्दना गुप्ता  बीच सड़क पर एक युवक को लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा गया वीडियो हुआ वायरल,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार बाकी की तलाश में जुटी  हरिद्वार: धर्म नगरी के सिडकुल थाना क्षेत्र में हीरो कंपनी की कैंटीन में चाय पीने को लेकर हुई मामूली सी कहा सुनी […]

रिपोर्ट: वन्दना गुप्ता 

बीच सड़क पर एक युवक को लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा गया वीडियो हुआ वायरल,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार बाकी की तलाश में जुटी 

हरिद्वार:

धर्म नगरी के सिडकुल थाना क्षेत्र में हीरो कंपनी की कैंटीन में चाय पीने को लेकर हुई मामूली सी कहा सुनी को लेकर कंपनी के ही कुछ युवकों द्वारा एक युवक को बीच सड़क पर बड़ी बेरहमी से पीटा गया इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया|  पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है| 

सिडकुल थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर बड़ी ही बेरहमी से हीरो कंपनी मैं कार्य करने वाले लक्सर निवासी भीम और नितिन के साथ कुछ युवकों ने कंपनी मैं ही कार्य करने वाले हरियाणा निवासी रवि को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा|  पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं,कि सड़क पर बड़ी बेरहमी से युवक को पीटा जा रहा है, मगर वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की| 

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है, कि एक वीडियो वायरल हुआ है, यह सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला है| इस मामले में पीड़ित के भाई के द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, पुलिस द्वारा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 फरवरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है |  वीडियो में कई लोगों द्वारा युवक को पीटा गया है, इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है|  पुलिस द्वारा इस मामले में एक टीम बनाई गई है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा|

मामूली सी कहा सुनी को लेकर बीच सड़क पर जिस तरह से एक युवक को लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा गया उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा थी, मगर किसी ने भी उस युवक को बचाने की कोशिश नहीं की| पुलिस द्वारा अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है| अब देखना होगा पुलिस कब तक बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाख़ों के पीछे भेजती है|

Also Read This

बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ...

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...

Related Posts