खबर का असर:कोर्ट के आदेश पर जागी पुलिस,मेयर पर छेड़ खानी का केस दर्ज

रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की:- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाजपा मेयर गौरव गोयल के खिलाफ महिला से छेड़ खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है |  वहीं मेयर के भाई समेत अन्य पांच लोगों पर भी महिला से मार पीट का केस दर्ज किया गया है|  महिला ने 2 महीने पूर्व मेयर पर […]

रिपोर्ट- सलमान मलिक

रुड़की:-

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाजपा मेयर गौरव गोयल के खिलाफ महिला से छेड़ खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है |  वहीं मेयर के भाई समेत अन्य पांच लोगों पर भी महिला से मार पीट का केस दर्ज किया गया है|  महिला ने 2 महीने पूर्व मेयर पर कैंप कार्यालय में बुलाकर छेड़ खानी करने का आरोप लगाया था उसके पति पर पूर्व में दर्ज हुए मुकदमा के साथ आरोपों को जोड़ते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही थी| इसी बीच महिला कोर्ट की शरण में पहुंची | 

बताना जरूरी होगा की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने दिसंबर 2020 में मेयर गौरव गोयल के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेयर के घर पर उसके पति काम करते थे| दिसंबर को मेयर ने मेरे पति को किसी काम से घर बुलाया था इस बीच पति के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा कर जेल भिजवा दिया था | आरोप था कि मेयर ने 25 दिसंबर को एक व्यक्ति से संदेश भिजवाया की अगर वह पति को छुड़वाना चाहती है तो कैंप कार्यालय पर आकर मिले|  जब पीड़ित महिला अपनी सास के साथ मेयर के कैंप कार्यालय पहुंची| कार्यालय में उसकी सांस को बाहर बैठा दिया गया और महिला से अकेले में बात करने को कहा| महिला ने आरोप लगाया था कि,मेयर ने पति को जेल से छुड़ाने के बहाने छेड़ खानी की थी | विरोध करने पर मेयर के भाई और अन्य लोगों ने मार पीट की थी | 

महिलाओं ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी कि पुलिस महिला के पति पर दर्ज मुकदमे के साथ ही महिला की तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही थी ,इसी बीच महिला कोर्ट चली गयी,बृहस्पतिवार को कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए| कोतवाली  प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मेयर गौरव गोयल के खिलाफ छेड़ खानी,मेयर के भाई राजीव गोयल निवासी पुरानी तहसील, मेयर  के पीए आलोक सैनी निवासी शेरपुर,  सार्थक गोयल निवासी आवास विकास कॉलोनी, मनोज कश्यप निवासी सुनहरा, अनुज सिंह निवासी गांव मेहवाड़ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है| 

ये है पूरा मामला:-

यहाँ पर कुछ दिन पहले तक काम करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी ने मेयर पर अपने साथ अश्लील हरकत करने और एक दिन के लिए देहरादून चलने का ऑफर देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि, उनके पति जेल में थे, जिसकी जमानत कराने की एवज में मेयर ने उनका हाथ पकड़ लिया था और फिर उनके शरीर को गलत तरीके से छूने लगे थे। इतना ही नहीं महिला ने मेयर के खिलाफ गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग भी की है। पुलिस ने महिला की तहरीर को रिसीविंग कर एक कॉपी महिला को दे दी है और जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले मेयर के भाई ने मेयर के पूर्व कार्यालय प्रभारी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद उक्त कर्मी को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

 उक्त कर्मी की पत्नी ने मेयर गौरव गोयल पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि, उस दिन पति और पत्नी व माँ के साथ मेयर के घर गए थे, कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि, वह सैलरी मांगने के लिए गए थे लेकिन मेयर के एक साथी ने उनके पति के साथ गाली गलौच कर दी थी, जिसका पति ने विरोध किया तो पति के साथ भी मारपीट कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। महिला अपने पति की जमानत करवाने का प्रयास कर रही थी, उसी दौरान महिला का आरोप है कि, तभी मेयर गौरव गोयल ने उन्हें अपने यहाँ बुलाया जिसके बाद महिला अपनी सास के साथ मेयर के यहाँ पर पहुँच गई।

महिला का आरोप है कि, मेयर ने उनसे कहा की मुझे तुम से अलग से बात करनी है, जिस। पर उनकी सास को बाहर ही बैठा दिया गया। महिला मेयर से साथ अंदर चली गई तभी मेयर गौरव गोयल ने अचानक ही उनका हाथ पकड़ लिया और गलत तरीके से उनके शरीर को छूना शुरू कर दिया और कहा की अगर वो अपने पति की जमानत कराना चाहती है, तो उन्हें उनके साथ एक दिन के लिए देहरादून चलना होगा। महिला का आरोप है कि, यह कहकर मेयर उनके साथ जबरदस्ती करने लगा जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया और बड़ी मुश्किल से उन्होंने मेयर से अपने आप को छुड़ाया जिसके बाद वो अपनी सास के साथ वापस लौट गई।

महिला ने बताया कि, वो कभी सोच भी नहीं सकती थी कि, मेयर पद पर बैठा एक जनप्रतिनिधि अपने कर्मचारी की पत्नी पर गन्दी नजर रखता है और परेशानी में उनके साथ ऐसी हरकत कर सकता है, ऐसा कहते हुए महिला की आंखे छलक उठी| 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts