गुड न्यूज़:जल्द होगी नैनीडांडा के सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा आसान

रिपोर्ट:इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल प्रखंड रिखणीखाल के सीमावर्ती कांडानाला- जवाड़ियूंरौल से नैनीडांडा  के सकनेड़ी -रौंदेड़ी उप गांव पुनौड़ी होते हुये अपोलासेरा को जोड़ने वाली लाइफ लाइन 54मीटर स्पान  स्टील गर्डर पुल लागत 312.20लाख का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने आज किया। इस अवसर पर उन्होंने पुल निर्माण हेतु क्षेत्रीय स्थानीय प्रतिनिधियों […]

रिपोर्ट:इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

प्रखंड रिखणीखाल के सीमावर्ती कांडानाला- जवाड़ियूंरौल से नैनीडांडा  के सकनेड़ी -रौंदेड़ी उप गांव पुनौड़ी होते हुये अपोलासेरा को जोड़ने वाली लाइफ लाइन 54मीटर स्पान  स्टील गर्डर पुल लागत 312.20लाख का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने आज किया।

इस अवसर पर उन्होंने पुल निर्माण हेतु क्षेत्रीय स्थानीय प्रतिनिधियों व जनता से निरंतर सहयोग की अपेक्षा की और इससे सीमांत व बीहड़ गाँवों भद्वाड़ ,सकनेड़ी,तूण्यों,रौंदेड़ी,ताल चिलाऊं,सौंप खाल उप गांव के लिये  वरदान साबित तो होगा ही वहीं दोनों ब्लाकों के आपसी रिश्तों को मजबूती मिलेगी।

पूर्व ब्लाक प्रमुख आलम सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम में कर्तिया  क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विनय पाल नेगी ,विधायक प्रतिनिधि सतेंद्र रावत ,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह,राकेश देव रानी,संजय गौड़,ग्राम प्रधान रणबीर सिह डब्बी,उपप्रधान कांडा राम सिंह , अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एम एस यादव समेत महिला मंगल दल जवाड़ियूंरौल,उपगांव व सौपखाल की महिला मंगल दल भी शामिल रहीं। 

इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने खदरासी हस्पताल में कर्मचारी नियुक्त करने,खतरा बन चुके मंदाल झूलापुल निर्माण,जवाड़ियूंरौल के लिये संपर्क मार्ग ,पीएम किसान निधि न मिलने आदि समस्यायें गिनाई।साथ ही पुल निर्माण में घटिया सामग्री न लगाने को भी सख्ती से दोहराया गया।क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने खेती युक्त भू भागों में जंगली जानवरों से  खेती सुरक्षा बाड़ ,किसानों को पीएमके एसएन दिलाने आदि क्षेत्र  संबंधी आवश्यक  माँगें पटल पर रखीं ।क्षेत्र पंचायत चिलाऊं दीपक द्वारा मोटरमार्ग को सौंप खाल तक जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.पी.ध्यानी ने किया।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts