ब्रेकिंग : दिल्ली में बड़े नेताओं ने त्रिवेंद्र को नहीं दिया टाइम, तो मीडिया वालों से मिले

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के दिल्ली दौरे का विषय राजनीति के बाजार में चर्चाओं का विषय बना हुआ हैl त्रिवेंद्र रावत अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैंl जिसकी जानकारी मिडीया से भी छुपाई गयी| मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह एवं बीजेपी के दिग्गज नेताओं से मिलने का समय मांगा हैl परंतु […]

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के दिल्ली दौरे का विषय राजनीति के बाजार में चर्चाओं का विषय बना हुआ हैl त्रिवेंद्र रावत अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैंl जिसकी जानकारी मिडीया से भी छुपाई गयी|

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह एवं बीजेपी के दिग्गज नेताओं से मिलने का समय मांगा हैl परंतु सूत्रों की मानें तो अभी तक त्रिवेंद्र रावत को दिग्गज नेताओं से मिलने का समय नहीं मिल पाया हैl

मोदी- शाह तो छोड़िये उन्हें जेपी नड्डा,पीयूष गोयल और नितिन गडकरी से भी अभी तक मिलने का समय नहीं मिला है और जब BJP के बड़े नेताओं से वक्त नहीं मिल सका ,तो त्रिवेन्द्र मीडिया के लोगों से मिल रहे हैं |

त्रिवेन्द्र रावत इस वक्त दिल्ली आवास पर हैं,राष्ट्रीय टीवी चैनलों के प्रमुखों से मिल रहे हैं| त्रिवेन्द्र रावत, ज़ी न्यूज़ वाले सुधीर चौधरी,TV9 भारत वर्ष के हेमन्त शर्मा और ABP न्यूज़ के संपादक सुमित अवस्थी से भी मिले| आपको याद दिला दे कि,ABP ने ही त्रिवेन्द्र जी को फिसड्डी बताया था|

जब त्रिवेंद्र रावत को बड़े नेता से मिलने का समय नहीं मिला तो वो  मीडिया को मैनेज करने में जुटे हैं |क्योंकि प्रदेश में एक लंबे समय से सत्ता परिवर्तन की अटकलों से प्रदेश का सियासी बाजार सुर्खियों में रहा है| कुल मिलाकर त्रिवेंद्र रावत मीडिया से मिलकर अपना डैमेज कंट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे| 

अब   यह  देखना दिलचस्प होगा  कि  क्या  त्रिवेंद्र  रावत  को दिग्गज नेता मोदी-शाह  से  मिलने  का  समय  मिलेगा  भी  या नहीं|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts