हाईकोर्ट ब्रेकिंग :मुख्य सचिव ओम प्रकाश को अवमानना नोटिस जारी,तीन सप्तहा में माँगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव को अवमानना का नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव से पूछा है कि उन्होंने न्यायालय के आदेशों का पालन क्यों नहीं किया ?         सोमवार को न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकल पीठ में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव को अवमानना का नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव से पूछा है कि उन्होंने न्यायालय के आदेशों का पालन क्यों नहीं किया ? 

       सोमवार को न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकल पीठ में हल्द्वानी के हिमांशु जोशी की अवमानना याचिका पर सुनवाई  हुई। याचिकाकर्ता का कहना है कि वर्ष 2018 में उच्च न्यायालय ने विनियमितीकरण नियमावली यानी संविदा कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में रेग्युलर करने वाली नियमावली को निरस्त कर दिया था। न्यायालय ने इन सभी पदों को सीधी भर्ती से भरने का आदेश भी दिया था । बावजूद इसके, अब तक न्यायालय के आदेश का पालन नहीं हुआ और याचिकाकर्ता के प्रत्यावेदन पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। एकल पीठ ने मामले को सुनने के बाद मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts