गुड न्यूज़: उक्रांद का आंदोलन लाया रंग, लोकल के लिए टोल टैक्स फ्री

उक्रांद का आंदोलन लाया रंग, लोकल के लिए टोल टैक्स फ्री। पिछले कुछ दिनों से उक्रांद लगातार टोल टैक्स पर आंदोलन कर रही थी, उक्रांद का आंदोलन रंग लाया है और लोकल के लिए टोल टैक्स फ्री हो गया है। उक्रांद ने टैक्सी यूनियन के हितो को ध्यान में रखते हुए उनकी आवाज बनकर आंदोलन […]

उक्रांद का आंदोलन लाया रंग, लोकल के लिए टोल टैक्स फ्री। पिछले कुछ दिनों से उक्रांद लगातार टोल टैक्स पर आंदोलन कर रही थी, उक्रांद का आंदोलन रंग लाया है और लोकल के लिए टोल टैक्स फ्री हो गया है।

उक्रांद ने टैक्सी यूनियन के हितो को ध्यान में रखते हुए उनकी आवाज बनकर आंदोलन शुरू किया था, जिसका समर्थन लोकल बस संचालको ने भी किया, और कहा कि, रोज आवागमन के मार्ग पर हम टोल टैक्स नहीं दे सकते।

उक्रांद के आंदोलन से प्रशासन और टोल अधिकारियों द्वारा न इस बात को संज्ञान में लेते हुए लोकल को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। जो कि, उत्तराखण्ड क्रांति दल की एक बहुत बड़ी जीत है।

समस्याओं में साथ खड़े रहने और उनकी आवाज उठाने के लिए टैक्सी यूनियन और बस संचालको ने उक्रांद का आभार व्यक्त किया है।

उक्रांद नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि, क्षेत्रीय लोगों को किसी भी तरह की समस्या होगी जो यूकेडी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उत्तराखंड क्रांति दल पार्टी हमेशा उत्तराखण्ड के लोगो के साथ खड़ी है।

अगर प्रशासन इस मामले को संज्ञान में ना लेती तो उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्त्ता हाईकोर्ट तक इस मुद्दे को ले जाने के लिए तैयार थे।

वहीं भाजपा लोकल लोगों पर टैक्स लगाकर उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही थी, तो उत्तराखंड क्रांति दल ने लोगों की आवाज़ बनकर सभी को राहत दिलाई।

Also Read This

महिला टी-20 टूर्नामेंट में रोमांच: निंबस की धमाकेदार शुरुआत, इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने दर्ज धमाकेदार जीत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच...

बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

Related Posts