बीजेपी विकास के हर मोर्चे पर नाकाम,कांग्रेस उत्तराखंड में बनाएगी सरकार:जोशी

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और युवा नेता प्रकाश जोशी इन दिनों उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं|  अपने भ्रमण के तय कार्यक्रम के दौरान वे मंगलवार दोपहर थराली पहुंचे, जहां उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालय में काँग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की|   पूर्व […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली:

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और युवा नेता प्रकाश जोशी इन दिनों उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं|  अपने भ्रमण के तय कार्यक्रम के दौरान वे मंगलवार दोपहर थराली पहुंचे, जहां उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालय में काँग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की|  

पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने वर्तमान बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विकास के हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुए ,इसलिए 2022 में निश्चित तौर पर कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी|

आपको बता दे कि 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मंथन पर लगी है ,लेकिन काँग्रेसी कार्यकर्ताओं में जुनून नहीं दिखा , पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी थराली विधानसभा के आगमन पर हैं|  उन्होंने काँग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की लेकिन मुलाकात के दौरान कांग्रेस के कुछ लोग बैठक से नदारद दिखे, जिसको लेकर काँग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी निराशा देखने को मिली|

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने काँग्रेसी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जोड़ने और पार्टी को मजबूत करने के मंत्र कार्यकर्ताओं को दिए साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ गांव पार्टी को मजबूत करके निश्चित ही कांग्रेस 2022 विधानसभा चुनाव में फतेह हासिल करेगी|  कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस थराली के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश स्तर के नेताओं की गुटबाज़ी और मुख्यमंत्री पद के चेहरे की लड़ाई की शिकायत करते हुए कहा कि बड़े नेताओं के इन बेतरतीब बयानों से कहाँ पार्टी का नुकसान हो रहा है |वहीं कार्यकर्ता का भी हौसला कमजोर पड़ता है |

Also Read This

महिला टी-20 टूर्नामेंट में रोमांच: निंबस की धमाकेदार शुरुआत, इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने दर्ज धमाकेदार जीत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच...

बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

Related Posts