सतपुली में आम आदमी पार्टी विधानसभा कार्यालय का उदघाटन

(इंद्रजीत असवाल)पौड़ी गढ़वाल:- सतपुली । विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर सतपुली में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया द्वारा उदघाटन किया गया । दिनेश मोहनिया के सतपुली आगमन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ भारत माता की जय व आम आदमी जिन्दाबाद के नारों के साथ किया गया […]

(इंद्रजीत असवाल)पौड़ी गढ़वाल:-

सतपुली । विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर सतपुली में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया द्वारा उदघाटन किया गया ।

दिनेश मोहनिया के सतपुली आगमन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ भारत माता की जय व आम आदमी जिन्दाबाद के नारों के साथ किया गया । उसके उपरान्त उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया द्वारा पूजा पाठ व हवन कर आप विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तर सीटो पर चुनाव लड़ेगी जिसके लिये पार्टी ने मजबूती से उत्तराखंड में पैर जमा लिए है । 

साथ ही बताया कि अन्य पार्टियों के कई विधायक व कई बड़े नेता आप के सम्पर्क में है जो चुनाव से पहले पार्टी से जुड़ेंगे|

इस अवसर पर आप युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी, लोकसभा प्रभारी शशिमोहन कोटनाला, अनीता रावत, सहित सैकड़ों लोग सम्लित हुये|

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts