सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी के गिरने का वीडियो वारयल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी के एक बड़े हिस्से के टूट कर गिरने का वीडियो बना है । सचेत प्रबंधन ने किसी भी अप्रिय हादसे को होने से बचा लिया ।         पिथौरागढ़ जिले में कनालीछीना जाने वाले मार्ग में गुड़ौली गांव के पास बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बी.आर.ओ.)सड़क निर्माण […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी के एक बड़े हिस्से के टूट कर गिरने का वीडियो बना है । सचेत प्रबंधन ने किसी भी अप्रिय हादसे को होने से बचा लिया ।

        पिथौरागढ़ जिले में कनालीछीना जाने वाले मार्ग में गुड़ौली गांव के पास बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बी.आर.ओ.)सड़क निर्माण का कार्य कर रहा था । इसी बीच पहाड़ी के एक बड़े हिस्से में दरार आ गई, जिससे सचेत अधिकारियों ने मजदूर और राहगीरों को दूर कर दिया । 

सड़क में चलते वाहनों को उचित दूरी पर रोककर किनारे लगवा दिया गया । टूटी पहाड़ी का हिस्सा भरभराकर गिर गया और धूल और धुएँ का गुबार चारों तरफ फैल गया । ये पूरा नज़ारा वहां मौजूद एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया । अधिकारियों की सूझ बूझ के चलते कोई भी बड़ा हादसा होने से बच गया ।

https://youtu.be/Q-J1Qdeo3H4

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts