काला कानून है जी.एस.टी,सरकार को दी चेतावनी:व्यापारी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के व्यापारियों ने जी.एस.टी.को काला कानून बताते हुए इसमें बदलाव को वापस लेने की मांग की ।नैनीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मल्लीताल के सदस्यों ने आज मल्लीताल की चौक पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया । उन्होंने जी.एस.टी. में विसंगतियों को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। नैनीताल में व्यापारी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के व्यापारियों ने जी.एस.टी.को काला कानून बताते हुए इसमें बदलाव को वापस लेने की मांग की ।नैनीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मल्लीताल के सदस्यों ने आज मल्लीताल की चौक पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया । उन्होंने जी.एस.टी. में विसंगतियों को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। नैनीताल में व्यापारी विरोधी इस नियम को लेकर व्यापारियों ने तख्तियां लेकर नारेबाज़ी की । 

प्रदेशव्यापी इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की 375 इकाइयों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले संगठन द्वारा 22 और 23 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों और महानगरों के द्वारा प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गए। संगठन ने 25 फरवरी को सभी नगर इकाइयों के माध्यम से वित्त मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया था। जिसमें जी.एस.टी. की विसंगतियों को दूर करने और उसमें जो के कड़े कानून व्यापारियों के उत्पीड़न के लिए लगाए गए हैं उन्हें हटाने की मांग की। आज पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन का आयोजन कर सरकार को चेतावनी के दी गई।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts