फिल्मी स्टाइल में व्यापारी से हुई लाखों की लूट,पुलिस में मचा हड़कंप

रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना लालकुआँ: लालकुआँ कोतवाली के  हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट की घटना से हड़कंप मच गया है । हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम कॉलोनी में कार सवार लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में व्यापारी कि कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए डेढ़ लाख की नगदी व उसकी लाइसेंस रिवाल्वर लूट ली । […]

रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना

लालकुआँ:

लालकुआँ कोतवाली के  हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट की घटना से हड़कंप मच गया है ।

हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम कॉलोनी में कार सवार लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में व्यापारी कि कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए डेढ़ लाख की नगदी व उसकी लाइसेंस रिवाल्वर लूट ली । जिससे व्यापारियों और क्षेत्र वासियों में दहशत फैल गई वही जन पद की पुलिस में हड़कंप मच गया है ।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जन पद के सभी रास्तों में नाकाबंदी कर दी। फिलहाल पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे है जिसके आधार पर बदमाशो की तलाश की जा रही है ।इस दौरान कोतवाल सुधीर कुमार ने कहा कि एक दुस्साहसिक लूट कि वारदात हुई है| 

 मामले मे रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कई टीमे गठित करते हुए रवाना कर दिया गया है|  पूरे क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है जिसके आधार पर मामले का जल्द खुलासा कर लिया जायेगा ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को लालकुआँ नगर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले राजाराम शर्मा अपनी कार से शिवालिक पुरम स्थित अपने घर पहुंचे। जैसे ही घर के सामने कार खड़ी करके घर मे जा रहे थे कि अचानक उनके बगल पर एक काले कलर की हौंडा सिटी कार रुकी। जिनमें से उतरे दो युवकों ने राजाराम शर्मा के कान पर पिस्टल तानते हुए उसके हाथ से बैग लूट लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपए की नगदी उनका लाइसेंस रिवाल्वर व उसका लाइसेंस समेत घर का अन्य सामान था। जिसके बाद लुटेरे तेजी से हल्द्वानी की ओर भाग गये ।

वही पीड़ित राजाराम शर्मा ने बताया कि अपने ट्रांसपोर्ट का कार्य निपटा कर अपने घर के बाहर पहुँचा ही था कि अचानक एक कार से आये दो बदमाशो ने कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए बेग छिन लिया जिसमे डेढ़ लाख रुपये नकदी और लाईसेंसी पिस्टल रखी थी ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts