चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश का भट्टा बिठा रहे मुख्यमंत्री :रविंद्र सिंह आनंद

100 के आसपास  दायित्वधारियों पर होगा करोड़ों खर्च, एक दायित्व धारी का खर्च ढेड़ लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की तंख्वाह दे नहीं रही प्रदेश सरकार, जनता का पैसा लुटा रही दायित्व बांट कर देहरादून।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर आरोप लगाया कि वे कुछ […]

  • 100 के आसपास  दायित्वधारियों पर होगा करोड़ों खर्च, एक दायित्व धारी का खर्च ढेड़ लाख से अधिक
  • सरकारी कर्मचारियों की तंख्वाह दे नहीं रही प्रदेश सरकार, जनता का पैसा लुटा रही दायित्व बांट कर
  • देहरादून। 

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर आरोप लगाया कि वे कुछ अपनों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश का भट्टा बैठाने में लगे हुए है। जिस तरह से रेवड़ियों की तरह दायित्व बांटे गए है उससे सरकार पर कितना खर्च बैठेगा शायद इसका अंदाजा प्रदेश के मुखिया को नहीं था।

    रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश में कई विभागों के कर्मचारी तनख्वाह न मिलने पर हड़ताल करने को बाधित है वहां उसी प्रदेश के मुखिया ने कई सौ दायित्वधारी बना दिए है।

     श्री आनंद ने कहा कि एक दायित्वधारी पर हर माह का खर्च लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये है और ऐसे में जब सरकार के पास राज्य कर्मचारियेां को देने के लिए तनख्वाह नहीं है वो इस मोटे खर्च को कैसे वहन करेगी। श्री आनंद ने आरोप लगाया कि अब जबकि विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय बचा है ऐसे में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कुछ करीबियों को खुश करने के लिए थोक के भाव में दायित्व बांट दिए है।

     यदि उन्हें प्रदेश की इतनी चिंता थी तो उन्हें ये दायित्व पहले की बांट देने चाहिए थे। अब कुछ ही माह में ये सभी दायित्वधरी क्या काम को समझेंगे और क्या विकास कार्य में अपना योगदान देंगे। श्री आनंद ने साफ तौर पर यह आरोप लगाया कि इस तरह से मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की गाड़ी कमाई को इन दायित्वधारियेां पर उड़ा कर प्रदेश का भट्टा बैठा रहे है।

    Also Read This

    न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

    कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

    बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

    हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

    Related Posts