फिल्मी स्टाइल में हुई लाखों की लूट में 6 बदमाशो को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:(कमल जगाती, नैनीताल) लालकुआँ: उत्तराखंड के लालकुआं में व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये समेत रिवॉल्वर और समान से भरा बैग लूटने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने बरेली से मई लूट के सामान के गिरफ्तार किया है । पुलिस की गिरफ्तारी से एक आरोपी अभी भी फरार है । हल्द्वानी के पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पुलिस […]

रिपोर्ट:(कमल जगाती, नैनीताल)
लालकुआँ:
उत्तराखंड के लालकुआं में व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये समेत रिवॉल्वर और समान से भरा बैग लूटने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने बरेली से मई लूट के सामान के गिरफ्तार किया है । पुलिस की गिरफ्तारी से एक आरोपी अभी भी फरार है ।

हल्द्वानी के पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पुलिस कप्तान प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि 26 फरवरी को लालकुआं कोतवाली में हल्दूचौड़ निवासी राजा राम ने शिकायत दर्ज कराई । शिकायत कर्ता ने कहा कि कुछ अज्ञात लोग वाहन संख्या यू.पी.27टी 8100 में आए और तमंचा दिखा कर उनसे बैग लूट ले गए । बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपया नगद, एक लाइसेंस रिवॉल्वर, नौ जिंदा कारतूस, रिवॉल्वर का लाइसेंस, आधार कार्ड, डी.एल., पैन कार्ड की कॉपी आदि रखा था ।

       शिकायत के बाद 3 पुलिस टीम और एक एस.ओ.जी.टीम बनाई गई, जिन्होंने दो दिनों में घटना का खुलासा कर दिया । पुलिस के अनुसार मुखबिर, सी.सी.टी.वी., सर्विलांस और कार की जानकारी से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है । ये लोग बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई के रहने वाले हैं । जिनसे एक लाख और पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं । आरोपियों से लूटा गया रिवॉल्वर और घटना में इस्तेमाल किये गए हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है । आई.जी.कुमाऊं ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 5,000/= रुपये का इनाम दिया है । 

आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 395/397/412/120 बी/34 के साथ भादवि व 25 आर्म्स व 4/25आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है । अपराध में इस्तेमाल होने वाली दीपक वाजपई की होंडा सिटी कार में प्रेस संपादक और अधिवक्ता का स्टिकर लगा हुआ था । पुलिस कप्तान ने बताया कि पत्रकार और अधिवक्ता के स्टिकर की सत्यता की भी जांच की जाएगी । पुलिस की गिरफ्तारी में आरोपी दीपक बाजपाई, मुनेंद्र शर्मा, अरुणेश कुमार, राजीव गुप्ता, शोभित गुप्ता और कमल किशोर आए हैं जबकि एक आरोपी प्रदीप तिवारी अभी भी पुलिस गिरफ्तारी से बाहर ।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts