पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

प्राकृतिक बर्फ का जायका बना रोजी का जरिया,कमा रहे अच्छा मुनाफा

March 1, 2021
in पर्वतजन
latest uttarakhand news
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट:नीरज उत्तराखण्डी

एक कहावत है बेकार से बेगार भली । जी हां फ़ालतू बैठकर समय गँवाने से तो बढ़िया है, प्रकृति की नेमतों को रोजी रोटी का जरिया बनाया जाये । ऐसा ही कुछ देखने को मिला रवांई बसंत उत्सव एवं विकास मेला यानि पुरोला की जातर  में।

यमुनोत्री के  बनास गांव के चार युवा मनोज,अंकित,सुभाष एवं सुनील ने  बर्फ लाकर  उसे परंपरागत रूप से चटपटा एवं जायकेदार बनाकर रोजी का अस्थाई  जरिया बना दिया।

पुरोला में चल रहे रवांई बसंत उत्सव विकास मेला यानि पुरोला बाजार की जातर में यूं तो घरेलू सामानों से लेकर आकर्षक परिधानों और परदों साजो सामनों बर्तनों  की दुकानें  सजी हैं| बच्चों के मनोरजन के लिए झूले चरखी चल रही है । रवांई के परम्परागत पकवानों की रवांई रसोई  भी सजी है।लेकिन आगंतुक रवांई रसोई में स्थानीय पकवानों  का आनंद ले साथ ही प्राकृतिक बर्फ का जायका भी ले रहे है।

प्राकृतिक बर्फ को मेले में रोजी रोटी का जरिया बनाने वाले युवक मनोज ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ मिल कर यमुनोत्री 20 फरवरी को 40 बोरे  बर्फ भरकर लाये थे,जिनमें 15 बोरे अब तक पिघल चुके है। बिगत 6दिनों में 15  बोरे बर्फ बेच चुके है। 2000 रूपये की लागत से  बर्फ को जायकेदार बनाकर साधारण प्लेट 10 रूपये तथा स्पेशल प्लेट 20 रूपये के भाव से बेचकर खर्चा काटकर 8,000 हजार रूपये का शुद्ध मुनाफ़ा कमा चुके है। 

 बेकार रहने से तो अच्छा है प्रकृति की नेमतों को आय का जरिया बनाया जाये। नेचुरल बर्फ से सेहत के लिए लाभदायक होती है।  जबकि मशीन से बना शीतल पेयपदार्थ शरीर  के लिए हानिकारक होता है।यूं तो जातर में आईस क्रीम और शीतल पेय पदार्थों की दुकानें भी सजी थी लेकिन जब मेले में आये लोगो ने बाइक पर  सजी प्रकृति बर्फ की टोकरी देखी तो अपने को बर्फ का जायका लेने से रोक नही पाये। कुछ करने का इरादा हो तो मखियां मारने से बेहतर है कि समय के अनुकूल प्रकृति  प्रदत्त निशुल्क नेमतों को रोजी का जरिया बनाकर कुछ आय अर्जित की जाये ।


Previous Post

दुखद: आपसी विवाद को लेकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या

Next Post

लोकायुक्त कार्यालय पर 4 मार्च को तालाबंदी करेगा उक्रांद

Next Post
latest uttarakhand news,

लोकायुक्त कार्यालय पर 4 मार्च को तालाबंदी करेगा उक्रांद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • WUPL  2025: महिला क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका । इस दिन दून में शुरू होंगे ट्रायल 
  • Post Office RD Scheme: हर महीने की बचत से पाएं ₹5 लाख तक का फंड!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!