सत्ता के नशे में चूर है त्रिवेंद्र सरकार:आप

आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूँका पीड़ित महिलाओं के पैर पकड़कर माफी माँगे त्रिवेंद्र रावत | प्रदेश की महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा :- रविंद्र सिंह आनंद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी भी की। देहरादून: […]

  • आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूँका
  • पीड़ित महिलाओं के पैर पकड़कर माफी माँगे त्रिवेंद्र रावत | प्रदेश की महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा :- रविंद्र सिंह आनंद
  • कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी भी की।

देहरादून:

आज कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में गैरसेण में हुई बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूँका|  इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि, जिस प्रकार राज्य सरकार उत्तराखंड विरोधी काम कर रही है उससे यह साफ होता है कि, राज्य सरकार को उत्तराखंड की एवं उत्तराखंड वासियों की कोई चिंता नहीं है|  उन्होंने कल भराड़ीसेंण/गैरसेंगैरसेण में हुए लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, हमारे आंदोलनकारी नेताओं ने क्या इस दिन के लिए उत्तराखंड बनाया था कि हमारी महिलाओं पर अत्याचार हो।

 उन्होंने कहा त्रिवेंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है और उसी नशे में उटपटांग निर्णय ले रही है|  जो की जन विरोधी है उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार को तत्काल इस मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए|  उन्होंने कहा जिन महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा त्रिवेंद्र सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज हुआ, त्रिवेंद्र रावत को व्यक्तिगत रुप से घर जाकर उन महिलाओं के पैर पकड़ कर माफी मांगनी चाहिए।

 अंत में उन्होंने कहा की  त्रिवेंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है|  इस बर्बरता ने  त्रिवेंद्र सिंह का सत्ता से जाना तय कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विपिन खन्ना,सर्कल हेड मुकेश सिंह, संगठन मंत्री शरद जैन, वीर सिंह, विशाल बंसल, मोहित कुमार, सतेंद्र सल, ललित शर्मा ,जलगांम संजीव कुमार, सचिन गोयल, यामिनी गोयल, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद थे।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts