काँग्रेस ने फूँका मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह का पुतला, लगाये मुर्दाबाद के नारे

थराली रिपोर्ट:गिरीश चंदोला नंदप्रयाग-घाट मोटर सड़क को डेढ़ लाइन किए जाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए जा रहे घाट विकास खंड के निहत्थे लोगों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा लाठी चार्ज किए जाने का विरोध का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा।आज कांग्रेस कमेटी देवाल ने लाठी चार्ज के विरोध […]

थराली

रिपोर्ट:गिरीश चंदोला

नंदप्रयाग-घाट मोटर सड़क को डेढ़ लाइन किए जाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए जा रहे घाट विकास खंड के निहत्थे लोगों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा लाठी चार्ज किए जाने का विरोध का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा।आज कांग्रेस कमेटी देवाल ने लाठी चार्ज के विरोध में जुलूस निकाला कर प्रर्दशन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूँका।

 नंदप्रयाग-घाट मोटर सड़क को डेढ़ लाईन किए जाने की मांग को लेकर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण कूच  करने के लिए गए घाट विकास खंड के निहत्थे आंदोलनकारियों पर  दिवालीखाल में  पुलिस के द्वारा किए गए लाठी चार्ज का विरोध जारी हैं। इसके विरोध में  बुधवार को कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में  देवाल टैक्सी स्टैंड से एक जुलूस निकाला गया।जो मैन मार्केट, एफबीआई होते हुए वापस देवाल मुख्य चौराहे पर पहुंचा जहां पर कांग्रेसियों ने जम कर प्रर्दशन करते हुए मुख्यमंत्री, राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की। इसके बाद यही पर मुख्यमंत्री के पुतले को फूँका गया। कांग्रेसियों ने निहत्थे लोगों पर किए गए लाठी चार्ज को कायराना हरकत बताते हुए राज्य सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दिए जाने की मांग की। 

इस मौके पर देवाल की पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, जेष्ठ प्रमुख संगीत बिष्ट, महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा नेगी, पुष्पा मिश्रा,क्षेपंस प्रताप राम, पूर्व अध्यक्ष लखन रावत,कंचन बिष्ट, देवाल के पूर्व प्रधान यादव चंद्र मिश्रा,चंद्रमोहन मिश्रा, मोहन दानू,बवीर दानू सहित तमाम काँग्रेसी मौजूद थे।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts