बिग ब्रेकिंग :  त्रिवेंद्र का गेम ओवर। नए सीएम पर फैसला कल

लगातार दिन की उठापटक के बाद आखिरकार कल शाम देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में विधानमंडल दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ सकता है। हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत सिर्फ एक बात पर ही टिके हैं कि उनके साथ षड्यंत्र हुआ है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मांग है कि उनके साथ […]

लगातार दिन की उठापटक के बाद आखिरकार कल शाम देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में विधानमंडल दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ सकता है।

हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत सिर्फ एक बात पर ही टिके हैं कि उनके साथ षड्यंत्र हुआ है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मांग है कि उनके साथ भाजपा विधायकों के अलावा पंचायत अध्यक्ष और मेयर भी बैठक में शामिल हों ताकि वह अपना पक्ष ठीक से रख सकें।

बहरहाल दिल्ली से दो टूक जवाब मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल दोपहर तक देहरादून आ जाएंगे|

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले अनिल बलूनी के घर पर एक घंटे की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काफी हताश और निराश से दिखे।

बहरहाल कल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर से शक्ति प्रदर्शन करके अपने साथ विधायकों की परेड कराने का मन बनाया है | त्रिवेंद्र सिंह रावत का दावा है कि उनके साथ 35 विधायक हैं लेकिन भाजपा हाईकमान अगला चुनाव उनके चेहरे पर निर्णय का मन बना चुका है।

मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आलाकमान को आखरी मौका देने की बात कहते हुए कहा है कि, उनके साथ षड्यंत्र हो रहा है और यदि वह कल बहुमत साबित नहीं कर पाए तो वह इस्तीफा दे देंगे | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ही विधायकों की मीटिंग अपने आवास पर बुलाई हुई है हालांकि बंशीधर भगत और मदन कौशिक ने विधायक मंडल दल की बैठक से इनकार किया है|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts